JJMP के पूर्व सब जोनल कमांडर सुनील उरांव को हाईकोर्ट से राहत, गढ़वा केस में मिली जमानत

गढ़वा के भंडरिया थाना कांड में JJMP के पूर्व सब जोनल कमांडर सुनील उरांव को हाईकोर्ट से जमानत मिली, जबकि उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand High Court ; गढ़वा जिले के भंडरिया थाना से जुड़े मामले में नक्सली सुनील उरांव उर्फ बीरबल उर्फ विधायक जी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। न्यायाधीश रोगोंन मुखोपाध्याय की वेकेशन बेंच ने सुनवाई के बाद उन्हें जमानत प्रदान की।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में भंडरिया थाना में सुनील उरांव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उस पर लोगों को धमकाने, लेवी वसूली की मांग करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसके बाद 20 अक्टूबर 2023 को झारखंड पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

बताया जाता है कि सुनील उरांव प्रतिबंधित नक्सली संगठन JJMP का सब जोनल कमांडर रह चुका है। उसके खिलाफ झारखंड के विभिन्न जिलों के कई थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

हालांकि, हाईकोर्ट द्वारा जमानत मिलने के बाद इस मामले को लेकर कानूनी और सुरक्षा एजेंसियों की नजर बनी हुई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।