डकैती मामले में दो युवक गिरफ्तार

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi Crime News: दशम फॉल थाना पुलिस ने डकैती (Robbery) का खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए डकैतों की पहचान शिबा नायक उर्फ लम्बु और दाउद नाग के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से दो बाइक, छह हजार रुपये और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी प्रशांत गौरव ने बुधवार को बताया कि दो मार्च को दशम फॉल थाना (Dasham Fall Police Station) क्षेत्र के ग्राम सरजमडीह में पांच-छह अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपित को किया गिरफ्तार 

अपराधियों ने पीड़ित तुलसी भगत से करीब एक लाख रुपये नकद और एक सैमसंग मोबाइल लूट लिया था। इस घटना के संबंध में पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले के खुलासे के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने दोनों अपराधियों को खूंटी जिले से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित पहले भी खूंटी जिले से जेल जा चुके हैं।
Share This Article