रांची के जलस्रोतों को अतिक्रमण मुक्त करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के जल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए उपायुक्त छवि रंजन ने सख्त निर्देश जारी किया है।

इस बाबत उपायुक्त ने सम्बंधित अंचलाधिकारियों को पत्र के माध्यम से अविलम्ब नियमानुसार कार्रवाई करते हुए विस्तृत रिपोर्ट समर्पित करने को कहा है।

उपायुक्त ने रांची के महत्वपूर्ण जलस्रोतों हिनू नदी, हरमू नदी, बड़ा तालाब, कांके डैम, हटिया डैम, गेतलसूद डैम इत्यादि के क्षेत्र में किए जा रहे अवैध निर्माण तत्काल प्रभाव से रोक लगाने एवं अतिक्रमित भूमि को अविलम्ब अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अंचलाधिकारी अरगोड़ा, रांची सदर, हेहल, नगड़ी, ओरमांझी, अनगड़ा को सख्त निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि पूर्व में भी उपायुक्त ने इन जलस्रोतों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया था।

जल स्रोतों में किसी भी प्रकार के किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे यथाशीघ्र हटाने की कार्रवाई करेंगे।

साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी नया निर्माण कार्य नहीं हो।

जलस्रोतों में नया निर्माण कार्य होने या अतिक्रमण मुक्त नहीं करने पर सम्बंधित अंचलाधिकारी पर इसकी सम्पूर्ण जवाबदेही होगी।

Share This Article