रांची में यहां कमरे में मिलीं दो सगी बहनों की लाशें

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलबगान स्थित एक घर से गुरुवार को संदिग्ध हालात में दो बहनों के शव मिले। दोनों मृत बहनों में संजय कुमार लखानी की बड़ी बेटी शीतल लखानी (26) और छोटी बेटी मान्या लखानी (15) शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों बहनों के पिता संजय कुमार कॉन्ट्रैक्टर हैं। शीतल लखानी मेडिका अस्पताल में एचआर की जॉब करती थी, जबकि दूसरी बेटी मान्या लखानी सरला बिरला स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी।

बड़ी लड़की की शादी एचडीएफसी बैंककर्मी मनिंदर सिंह से तय हुई थी। दोनों में पूर्व से लव अफेयर था।

लड़कियों के परिजनों के अनुसार बुधवार की रात बड़ी लड़की ने लड़के को सरप्राइज विजिट के लिए घर बुलाया था। लड़की वालों ने खुद केक मंगाया था। सभी का खाना घर में बना था।

रात में लगभग 12 बजे केक काटने के बाद दोनों लड़कियां कमरे में सोने चली गयीं। उनका होनेवाला दामाद भी घर चला गया।

सुबह जब लड़की की मां दोनों लड़कियों को उठाने गयी, तो एक लड़की पलंग से नीचे गिरी हुई थी तथा दूसरी लड़की पलंग पर अचेत पड़ी थी।

दोनों को आनन-फानन में गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस केस को कई एंगल से जोड़कर जांच कर रही है।

एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से एफएसएल टीम ने जांच के कई नमूने भी एकत्र किये हैं। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article