Ranchi News : राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित दीनदयाल चौक के पास जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक मकान पर अपना-अपना दावा जताते हुए दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। विवाद ऋतु कुमारी और कृति प्रभा के बीच बताया जा रहा है।

दो महिलाओं और बच्ची को बंधक बनाने का आरोप
मामले में एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दो महिलाओं और एक बच्ची को जबरन कमरे में बंद कर बंधक बनाया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि विवाद दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुआ और काफी देर तक जारी रहा।
सूचना पर पहुंची पुलिस, दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे
हंगामे की सूचना मिलने पर अरगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष मकान और जमीन पर अपना-अपना अधिकार जता रहे हैं। वहीं, एक पक्ष ने पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया है।
फिलहाल, जमीन के स्वामित्व और महिलाओं-बच्ची को बंधक बनाए जाने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।


