रांची जिला प्रशासन ने NDRF को दिये 4000 सोलर लैंप

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: महानगर जिला प्रशासन ने रांची की रोशनी परियोजना के तहत राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को 4000 सोलर लैंप दिये हैं।

उपायुक्त छवि रंजन ने गुरुवार को ओरमांझी उत्पादन संयंत्र में इन सोलर लैंपों को एनडीआरएफ को सौंपे।

बताया गया है कि एनडीआरएफ बटालियन इन सोलर लैंपों का उपयोग आपदा स्थितियों में करेगी।

इने सोलर लैंपों को ओरमांझी प्रखंड की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाया है।

इनका उत्पादन इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन लिमिटेड के सीएसआर सपोर्ट के माध्यम से किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि रांची की रोशनी परियोजना जिला प्रशासन की स्थायी प्रकाश व्यवस्था के समाधान के लिए शुरू की गयी एक पहल है।

Share This Article