धनबाद में बाइक सवार उचक्कों ने महिला से लूटे 1 लाख के सोने के चेन

घटना के बाद महिला पति के साथ सरायढेला थाना पहुंची और छिनतई की शिकायत की, उन्होंने सोने की चेन व लाकेट की कीमत एक लाख रुपये बताई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : धनबाद में एक महिला सुबह 7 बजे मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) के लिए निकली थी। उसी दौरन चोरों ने मौका देखकर चेन छिनतई (Chain Snatching) की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद महिला पति के साथ सरायढेला थाना पहुंची और छिनतई की शिकायत की। उन्होंने सोने की चेन व लाकेट की कीमत एक लाख रुपये बताई।

महिला को धक्का देकर चोर भाग निकले

महिला पूनम चौधरी वनस्थली कॉलोनी गली नं-38 सरस्वती अपार्टमेंट में रहती है। मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) करने के दौरान बाइक सवार उचक्कों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। महिला ने शोर मचाते हुए उच्क्कों को रोकने की कोशिश भी की, मगर वे लोग धक्का देकर भाग निकले।

Share This Article