
- प्रेस विज्ञप्ति :
दिनांक : 02 जून 2026 - एस.आई.आर. में झारखण्ड के लाखों वोटरों का नाम काटने का षड़यंत्र
- भाजपा ने लोकतान्त्रिक अधिकार का हनन किया
Jharkhand Mukti Morcha : चाईबासा, 02 जून : बूथ समिति और बी.एल.ए – 2 झामुमो संगठन की रीढ़ है. एस.आई.आर.के माध्यम से झारखण्ड के लाखों वोटरों का नाम काटने का षड़यंत्र हो रहा है। भाजपा लोकतान्त्रिक अधिकार का हनन कर रही है।
यह बातें आज चाईबासा के पिल्लाई हाल में जिला झामुमो द्वारा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने कही। श्री पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को सतर्क और सक्रिय रहने का आह्वान हुए कहा कि जिला स्तरीय बूथ एवं बीएलए-2 के सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर झारखंडी मतदाताओं का नाम नहीं वोटर सूचि से वंचित न हों। कार्यशाला में श्री पाण्डेय ने ने कहा कि चुनाव के समय बूथ समिति के सदस्य संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं।
इसी कारण बूथ समिति के सदस्यों और बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को हमेशा सतर्क, सक्रिय और संगठित रहने की आवश्यकता है। बीएलए-2 की भूमिका वर्तमान समय में और भी महत्वपूर्ण हो गई है, क्योंकि उन्हें मतदाता सूची से संबंधित कार्यों पर लगातार नजर रखनी होती है। श्री पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे स्वयं को संगठन की मजबूत ताकत समझें और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन का पूरा ध्यान बूथ समिति, प्रखंड समिति और जिला समिति पर है तथा संगठन की मजबूती के लिए हर स्तर पर कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। कार्यशाला में कहा गया कि संगठन एक मजबूत श्रृंखला (चेन सिस्टम) के रूप में कार्य करता है, जिसमें बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि प्रत्येक स्तर पर कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें, तो संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनता के हक, अधिकार और जनहित के मुद्दों के लिए प्रभावी ढंग से संघर्ष कर सकेगा।
कार्यशाला में कहा गया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक भागीदारी का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए बूथ समिति के सदस्य, बीएलए-2 और अन्य पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें तथा पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सुनिश्चित कराने का प्रयास करें।
मौके पर मुख्य रूप से विधायक सह मंत्री श्री दीपक बिरुवा, सांसद श्रीमती जोबा माझी, विधायक श्री निरल पुरती, विधायक श्री जगत माझी, जिला अध्यक्ष श्री सोनाराम देवगम, जिला सचिव श्री राहुल आदित्य, केंद्रीय सदस्य सुभाष बनर्जी, भुवनेश्वर महतो, मोनिका बोईपाई, मिथुन गागराई, जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान, इकबाल अहमद, प्रेम मुंदरी, दिनेश चंद्र महतो, विकाश कुमार गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, मन्नाराम कुदादा, विश्वनाथ बाड़, मो मुजाहिद, रामलाल मुंडा, निसार हुसैन ‘डोगर’, अभिषेक सिंकू, सनातन पिंगुवा, राहुल तिवारी, मंगल तुबिड, राज नारायण तुबिड, सतीश सुंडी, गोकुल पोलाई, श्रीराम सोरेन, सीताराम सोरेन, विकास गुप्ता, कैसर परवेज समेत सदर चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, चक्रधरपुर, मनोहरपुर और खरसावां विधानसभा क्षेत्र से काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए। साथ अन्य कई कार्यकतागण शामिल हुए।
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद !
जय झारखंड 🏹
#JharkhandMuktiMorcha_JMM

