
Ranchi Murder Case : शहर के डोरंडा थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय महिला नाहिद परवीन की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में गोद ली हुई नाबालिग बेटी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, नाहिद परवीन की हत्या 24 अप्रैल को की गई थी, जबकि घटना की जानकारी 27 अप्रैल को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्य जुटाए। पूछताछ के दौरान जब बेटी से सख्ती से सवाल किए गए, तो उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।
साजिश में शामिल प्रेमी और साथी
जांच में सामने आया कि नाबालिग बेटी ने अपने कथित प्रेमी अरबाज खान और उसके साथी समीर खान के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।
पैसों और पारिवारिक विवाद का मामला
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि बेटी अपनी मां के बैंक खाते से पैसे खर्च करती थी और कथित तौर पर 4-5 लाख रुपये अपने प्रेमी को दे चुकी थी। वहीं, परिवार उसकी शादी कहीं और तय करने की कोशिश कर रहा था, जिससे वह नाराज थी।
कब्र से निRanchi Murder CaseRanchi Murder Caseकाला गया शव
पुलिस ने 28 अप्रैल को डोरंडा कब्रिस्तान से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और रिश्तों में बढ़ते तनाव पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

