शराब घोटाले के आरोपी योगेंद्र तिवारी से ED फिर 6 दिन करेगी पूछताछ, स्पेशल कोर्ट ने…

योगेंद्र तिवारी को ED ने 19 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। उन पर शराब घोटाला के जरिए अवैध कमाई करने और मनी लांड्रिंग का आरोप है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम झारखंड शराब घोटाला (Jharkhand Liquor Scam) के आरोपी योगेंद्र तिवारी (Yogendra Tiwari) से फिर 6 दिनों तक पूछताछ करेगी। प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लांड्रिंग एक्ट के विशेष कोर्ट ने ED को इसकी इजाजत शनिवार को दे दी है।

19 अक्टूबर को हुई थी गिरफ्तारी

योगेंद्र तिवारी (Yogendra Tiwari) को ED ने 19 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। उन पर शराब घोटाला के जरिए अवैध कमाई करने और मनी लांड्रिंग का आरोप है। इस मामले में ED ने 23 अगस्त को 34 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी (Raid) की थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply