रांची में गैंगवार, मारा गया कालू लामा, दो की हालत गंभीर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोराबादी मैदान के पास बदमाशों की फायरिंग में गंभीर रूप से घायल बदमाश कालू लामा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके भाई राजू लामा और बब्बन विश्वकर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि स्कूटी पर सवार होकर आये बदमाशों ने कार सवार पर फायरिंग की। इस गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की गोली लगी थी।

इसमें कालू लामा को गंभीर अवस्था में रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है।

रांची में गैंगवार, मारा गया कालू लामा, दो की हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी डीएसपी अमित कुमार, लालपुर थानेदार राजीव कुमार, सहित कई पुलिस अधिकारी जांच करने मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।

आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

रांची में गैंगवार, मारा गया कालू लामा, दो की हालत गंभीर

उल्लेखनीय है कि बदमाश कालू लामा कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। हाल के दिनों में ही वह जेल से बाहर निकला था। रांची पुलिस ने बीते 20 अप्रैल, 2020 को बरियातु स्थित जोगो पहाड़ से कालू लामा को उसके छह साथियों के साथ गिरफ्तार किया था।

उल्लेखनीय है कि जिस इलाके में गोलीबारी की घटना हुई है। वह राजधानी का हाई सिक्योरिटी जोन है।

इस स्थान के आसपास करीब एक किमी के रेडियस में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, रांची के डीसी-एसएसपी का आवास व कार्यालय समेत कई वरिष्ठ अफसरों का घर है।

Share This Article