झारखंड में COVID के 146 एक्टिव केस

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में 27 अगस्त तक कोविड-19 के कुल 146 सक्रिय मामले हैं। राज्य में कुल 13106657 सैम्पल की जांच की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.48 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। 27 अगस्त को पाॅजिटिविटि दर 0.03 प्रतिशत पायी गयी।

राज्य में कुल 347815 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा कुल 5132 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

विभाग के अनुसार 27 अगस्त को वैक्सीन की 104510 डोज लगाई गयी, जिसमें से 78983 लोगों को पहली डोज एवं 25527 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

27 अगस्त तक कुल 9890342 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में कुल 2480245 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

रांची एवं फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय दुमका में सीओबीएएस (6800) लैब स्थापित की जा चुकी है।

दूसरी ओर राजधानी रांची के रिम्स अस्पताल में कोविड पॉजिटिव का एक भी मरीज नहीं है।

रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने शनिवार को बताया कि यहां पोस्ट कोविड के 16 मरीज भर्ती हैं।

साथ ही यहां ब्लैक फंगस के सात मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों का इलाज विभिन्न वार्डो में चल रहा है।

Share This Article