रांची खादगढ़ा बस स्टैंड से सात किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Ganja Smuggler: रांची के खादगढ़ा (Khadgarha ) TOP पुलिस ने 7 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार तस्करों में बिहार के कैमूर निवासी Nandlal Pal alias Nandan और रोहतास निवासी सोनी कुमारी शामिल है। इनके पास से सात किलो गांजा, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड और 800 रुपये नगद बरामद किए गए।

ब्रिफकेस में गांजा का सात पैकेट बरामद

City DSP के वेंकटेश रमण ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर Lower Bazaar थाना प्रभारी और खादगढ़ा TOP प्रभारी भीम सिंह के नेतृत्व में खादगढ़ा बस स्टैंड परिसर के चार नबंर स्टैंड के समीप खड़े सिंह बस के पास छापेमारी की।

पुलिस टीम को देखते ही एक लड़की और एक युवक अपने साथ लिए ग्रे कलर के Briefcaseको लेकर अपने को भीड़ में छिपाने का प्रयास करने लगे।

इस बीच उपलब्ध पुलिस बल और महिला आरक्षी बल की मदद से भाग रहे युवक एवं युवती को पकड़ा गया। इनके पास से मिले ब्रिफकेस में गांजा का सात पैकेट बरामद हुआ।

Share This Article