Homeझारखंडझारखंड के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के बारे में जानेंगे बच्चों के...

झारखंड के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के बारे में जानेंगे बच्चों के अभिभावक,केंद्र ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : केंद्रीय शिक्षा सचिव संजय कुमार (Sanjay Kumar) ने राज्य शिक्षा व साक्षरता विभाग (Department of Education and Literacy) को यह निर्देश दिया है कि सरकारी स्कूलों (Government Schools) में शिक्षकों के नाम के साथ उनकी तस्वीर भी लगाएं।

स्कूल के नोटिस बोर्ड (Notice Board) में उनके विषय भी अंकित करें, ताकि बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी शिक्षकों के बारे पूरी जानकारी रख सकें।

शिक्षकों के खाली पदों को जल्द भरें

संजय कुमार सोमवार को झारखंड मंत्रालय, रांची में स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग (Department of School Education & Literacy) की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि शिक्षक ही स्कूल की शिक्षा व्यवस्था बदल सकते हैं। इसलिए शिक्षकों के खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो।

प्रधानाध्यापकों (Headmasters) के पद राज्य के स्कूलों में रिक्त पड़े हैं। उनकी भी नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। उत्कृष्ट विद्यालयों की तर्ज पर सभी स्कूल के प्रधानाध्यापकों को IIM से प्रशिक्षित कराया जाए, ताकि उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास हो सके।

झारखंड की स्थिति अन्य राज्यों से अच्छी

संजय कुमार ने कहा कि झारखंड के सभी स्कूलों में बेंच-डेस्क (Bench-Desk) सुनिश्चित करें। इस मामले में झारखंड की स्थिति अन्य राज्यों से अच्छी है और इस लक्ष्य को सौ फीसदी स्कूलों में प्राप्त किया जा सकता है।

केंद्रीय शिक्षा सचिव (Union Education Secretary) ने मध्याह्न भोजन योजना (Mid Day Meal Scheme) की भी समीक्षा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही मिड डे मिल संबंधित केंद्रांश की राशि का भुगतान किया जाएगा।

पिछले वित्तीय वर्ष की जो बकायी राशि है उसे भी राज्य को दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में 2024 से नई शिक्षा नीति के अनुरूप स्कूली बच्चों को पाठ्यपुस्तकें दी जाएंगी।

spot_img

Latest articles

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्रवाई से ही जीते जाते हैं युद्ध: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा...

खबरें और भी हैं...