Latest Newsझारखंडविविधता में एकता हमारी शक्ति और प्रगति की आधारशिला, गवर्नर CP राधाकृष्णन...

विविधता में एकता हमारी शक्ति और प्रगति की आधारशिला, गवर्नर CP राधाकृष्णन ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi CP Radhakrishnan: राज्यपाल CP राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने कहा कि विविधता में एकता ही हमारी शक्ति और प्रगति की आधारशिला है।

यहां भाषा, रीति-रिवाज, परम्परा एवं संस्कृति में विविधता है, लेकिन हम सब एक दूसरे की भावनाओं को समझते हैं, एक दूसरे का सम्मान करते हैं और मिलकर त्योहार मनाते हैं।

राज्यपाल शनिवार को राज भवन में संयुक्त रूप से आयोजित असम एवं नागालैंड राज्य स्थापना दिवस समारोह (Assam and Nagaland State Foundation Day Celebrations) में बोल रहे थे।

राज्यपाल ने कहा…

उन्होंने इस अवसर पर असम एवं नागालैंड के लोगों को शुभकामना देते हुए कहा कि यह बहुत ही गौरव की बात है कि भारत में एक प्रदेश के लोग दूसरे प्रदेशों में जाकर वहां के विकास में अपना अहम योगदान देते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि असम एवं नागालैंड प्रकृति की गोद में बसा एक बहुत खुबसूरत राज्य है, यहां की समृद्ध सांकृतिक विरासत इस खुबसूरती को और भी बढ़ा देती है।

असम का बीहू एवं नागालैंड का ”हॉर्नबिल फेस्टिवल” (‘Hornbill Festival’) आपसी भाईचारा एवं सद्भाव का संदेश देता है। विश्व प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर भी यहीं नीलाचल पर्वत श्रृंखला में अवस्थित है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की ओर से किये गए उल्लेखनीय पहल ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम से एक-दूसरे की संस्कृतियों को समझने व आदान-प्रदान को बढ़ावा मिला है।

spot_img

Latest articles

झारखंड में ठंड से मिलेगी राहत, अगले चार दिनों में बढ़ेगा तापमान

Jharkhand to Get Relief From Cold: झारखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर...

कोचिंग एक्ट की अनदेखी, छात्रों की सुरक्षा पर सवाल – ABVP ने नगर निगम को सौंपा ज्ञापन

ABVP Submitted a Memorandum: शहर में चल रहे कई कोचिंग संस्थान लगातार Coaching act...

रांची को साफ-सुथरा बनाने की पहल, नगर निगम ने किया कडरू और अपर बाजार का निरीक्षण

Initiative to Clean Ranchi: शहर को साफ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए रांची...

रांची नगर निगम की कमाई घटी, खर्च बढ़ा, ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा

Ranchi Municipal Corporation's Earnings Decreased: रांची नगर निगम की आर्थिक स्थिति को लेकर एक...

खबरें और भी हैं...