पूर्व BJP नेत्री के साथ दुराचार मामले में हुई सुनवाई, विधायक ढुल्लू महतो…

धनबाद MP MLA  के विशेष न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश दिया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो (Dhullu Mahto) के ऊपर पूर्व BJP नेत्री (Former BJP leader) के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में आज सुनवाई हुई। जिसमें अदालत ने पीडिता के अभियोजन से गवाहों को पेश करने की मांग की।

गवाहों की मांग

बता दें की अभियोजन ने कोई गवाह पेश नहीं किया। जिसके बाद धनबाद MP MLA  के विशेष न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश दिया है।

2019 में की थी शिकायत

भाजपा की पूर्व महिला पदाधिकारी ने विधायक पर यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। हाई कोर्ट के आदेश पर विधायक के खिलाफ पुलिस ने 4 अक्टूबर 19 को प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसके बाद आज सुनवाई हुई।

Share This Article