कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक पूरे देश को एक सूत्र में पिरोती है हिंदी : मंजूनाथ भजन्त्री

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : प्रमंडलीय राजभाषा कार्यालय दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत भाषण उप निदेशक (राजभाषा) रविशंकर मिश्रा ने प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि संजय कुमार भगत ने भी सभा को संबोधित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि हिंदी कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक पूरे देश को एक सूत्र में पिरोती है। यह केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और भावात्मक एकजुटता की सशक्त अभिव्यक्ति है। मातृभाषा में अध्ययन के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इससे किशोरों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने एआई के इस दौर में मौलिक सोच और भाषा की समृद्धि बनाए रखने की चुनौतियों का जिक्र करते हुए हिंदी को विज्ञान, नवाचार, शोध और रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें डॉ. जंगबहादुर पाण्डेय, डॉ. राजश्री जयन्ती, डॉ. सुरिन्दर कौर “नीलम”, नसीर अफसर, नरेश कुमार बंका, शालिनी नायक, सदानन्द सिंह यादव, सूरज श्रीवास्तव, डॉ. रजनी शर्मा “चन्दा” तथा डॉ. विनोद सिंह गहरवार ने अपनी कविताओं का पाठ किया। इस अवसर पर सदर एसडीओ कुमार रजत, एडीएम धनंजय, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह सहित जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।