रांची के 62 मतदान केंद्रों पर अब तक एक भी फॉर्म-6 नहीं मिला, 15 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अंतिम मौका

झारखंड में एसएसआर के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अंतिम तारीख 15 सितंबर है। पात्र युवा और नागरिक जल्द फॉर्म-6 जमा कर अंतिम अवसर का लाभ उठाएं।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 15 सितंबर 2026 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवाओं और अन्य नागरिकों से अपील की है कि वे इस अंतिम अवसर का लाभ उठाकर जल्द से जल्द फॉर्म-6 जमा करें। राज्य के 75 और अकेले रांची जिले के 62 मतदान केंद्रों पर अब तक फॉर्म-6 का एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

कांके विधानसभा क्षेत्र में ऐसे 52 केंद्र हैं। जिले के 31,892 मतदान केंद्रों में से 75% पर एक भी फॉर्म-6 नहीं मिला है। वहीं, 5,591 केंद्रों पर केवल 1 से 5 आवेदन ही आए हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए बीपीएल कार्ड, ई-आइडेंटिटी या स्व-घोषणा पत्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।डोरंडा में एसआरआर सहायता और मार्गदर्शन के लिए हेल्प डेस्क सेंटर शुरू किया गया है, ताकि आम नागरिक आसानी से प्रक्रिया समझकर अपना आवेदन जमा कर सकें। ​राजनीतिक दलों एवं बीएलओ-2 से अपील की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं और आम जनता को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।