गंदगी जमा होने पर रांची नगर निगम कराएगा सफाई

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम अंतर्गत विभिन्न वार्डों में अगर गंदगी जमा है तो 24 घंटे के अंदर नगर निगम उसको सफाई करवाएगा। इसे लेकर नगर निगम ने पहल की है।

मुख्यमंत्री श्रमिक योजना से जुड़े 137 श्रमिकों को निगम ने अपने सफाई अभियान से अटैच किया है। इन श्रमिकों को निगम ने सफाई का काम दिया है।

रांची नगर निगम की ओर से दुर्गा पूजा के दौरान विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने साफ-सफाई को लेकर एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने पर 48 घंटे के अंदर कहीं भी अगर गंदगी जमा है तो वह साफ कराया जाएगा।

Share This Article