झारखंड में पिछले 24 घंटे में 22 जिले से नहीं मिले कोरोना के एक भी पॉजिटिव मरीज़, राज्य में छह नए मरीज

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटे 22 जिलों के लिए कोरोना शून्य रहे।

इस दौरान राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। कुल 14 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि सिर्फ छह नए केस मिले हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन छह नए मरीजों में अकले राजधानी रांची से चार लोग हैं। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से दो मरीजों की पहचान हुई है।

राज्य में इन नए मरीजों के साथ कोरोना के कुल संक्रमित लोगों की संख्या तीन लाख, 48 हजार,102 हो गयी है। इनमें से तीन लाख, 42 हजार, 867 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

अब तक राज्य में पांच हजार, 133 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। फिलहाल, 102 सक्रिय केस हैं।इनमें अकले राजधानी रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या 62 है।

कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है और राज्यभर में एक करोड़, 41 लाख, 77 हजार, 870 सैंपल की जांच की गयी है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत है।

Share This Article