
रांची : रांची के इंडेन गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। ऑनलाइन बुकिंग और सामान्य बुकिंग में तकनीकी परेशानी आने के चलते IOCL ने मैन्युअल बुकिंग की व्यवस्था शुरू कर दी है। कंपनी के सर्वर में अपग्रेडेशन का काम चल रहा है, जिसके चलते फिलहाल उपभोक्ता ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं। कंपनी ने बताया कि सर्वर पर बड़ी संख्या में बुकिंग आने के कारण यह तकनीकी अपग्रेडेशन जरूरी हो गया था। जैसे ही यह काम पूरा होगा, उपभोक्ता फिर से अपने सिलेंडर ऑनलाइन या सामान्य तरीके से आसानी से बुक कर सकेंगे।
रांची में डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ता
IOCL के अधिकारियों के अनुसार रांची में इंडेन गैस के करीब डेढ़ लाख उपभोक्ता हैं। फिलहाल गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है और रोजाना लगभग 10,500 सिलेंडर समय पर वितरित किए जा रहे हैं। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि पैनिक बुकिंग न करें क्योंकि गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी तक नियमित रूप से सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है।
मैन्युअल बुकिंग के लिए दिए गए मोबाइल नंबर
सुविधा के लिए रांची के विभिन्न इंडेन गैस वितरकों ने मोबाइल नंबर जारी किए हैं। उपभोक्ता इन नंबरों पर कॉल करके अपने सिलेंडर की मैन्युअल बुकिंग कर सकते हैं।
Aditi Indane: 7762920033, 7352711020
Shantanu Indane: 9431357871, 9304355563
Devi Gas: 9835442494, 9693503031
Anand Gas: 9603045000, 9279081713
Alpha Indane: 9835156074, 8789572926
Ranchi Gas: 9708788000, 9264249483
Oraon Gas Distributor: 8210675171, 8210974502
Jhalak Indane: 8986643888, 9835906302
Bariatu Indane: 8294727527, 7808782500
Indraprastha Gas: 9835149400, 9955361339
Tatisilway Indane: 9835910816, 7903209760
Ormanjhi Indane: 9308080951, 9709269265
City Indane: 9430376633, 8434013040
FFCCS: 9334721626, 8448674159
Madhuri Indane: 9470193803, 9507035277
Jayant Gas: 9431115028
Pratap Indane: 6205562676, 9006643039
GK Indane: 9334917448, 6201206442
Arav Indane: 6514667727
Sumati Gas: 7903625376
Jharkhand State Food and Civil Supply: 6512251098
कंपनी ने कहा कि जैसे ही सर्वर अपग्रेडेशन पूरा होगा, गैस बुकिंग की प्रक्रिया फिर से सामान्य हो जाएगी। इस दौरान उपभोक्ताओं से धैर्य रखने और सहयोग करने की अपील की गई है।
