रथ मेला परिसर में सुरक्षा होगी चाक-चौबंद, सात वॉच टावर और 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

रांची के जगन्नाथ रथ मेला 2026 की तैयारियां तेज हैं। सुरक्षा के लिए 7 वॉच टावर, 200+ CCTV कैमरे और ड्रोन निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर परिसर की सुरक्षा को लेकर इस बार प्रशासन का मुख्य फोकस यातायात (ट्रैफिक) व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर है, जो अक्सर मेले के दौरान अनियंत्रित हो जाती है।

सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम

मेला परिसर की सुरक्षा और भीड़ पर नजर रखने के लिए इस बार व्यापक व्यवस्था की जा रही है। पूरे मेला क्षेत्र में कुल 7 वॉच टावर बनाए जाएंगे। इनमें से 5 टावर मंदिर न्यास समिति द्वारा और 2 टावर जिला प्रशासन की ओर से लगाए जाएंगे। इसके अलावा मेले के ठेकेदारों को भी अपने स्तर से वॉच टावर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे परिसर में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। साथ ही, ड्रोन कैमरों के जरिए भी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी।श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस, बैरिकेडिंग, खोया-पाया केंद्र, स्वच्छता, पेयजल और निर्बाध बिजली आपूर्ति जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा अधिकारियों ने की। एडीजी मनोज कौशिक ने सभी संबंधित विभागों, जनप्रतिनिधियों और मंदिर न्यास समिति के सदस्यों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया है ताकि रथ मेला-2026 शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न हो सके। रथयात्रा के दिन करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। सुबह 4:30 बजे से पूजा-अनुष्ठान शुरू होगा, जो दोपहर 3:00 बजे तक प्रतिदिन चलेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।