रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन की समयसीमा बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पहले सात अक्टूबर को होना था, जिसे बाद में बढ़ाकर 19 अक्टूबर किया गया था और अब इसे संशोधित कर 30 नवंबर कर दिया गया है।


