JAP-1 DIG राजीव रंजन सिंह हुए रिटायर, दिया गया गार्ड ऑफ ऑर्नर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सशस्त्र पुलिस बल (JAP-1) डीआईजी राजीव रंजन सिंह सोमवार को पुलिस सेवा से रिटायर हो गए।

जैप-1 स्थित टीकू हॉल में आयोजित समारोह में उन्हें विदाई दी गयी। जैप-1 में उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया।

इस मौके पर जैप के कई वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद थे। राजीव रंजन सिंह साल 1986 में कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया के जेजे कॉलेज से व्याख्याता के रूप में अपने करियर शुरू किये थे।

इसके बाद मध्यप्रदेश में इन्होंने बतौर डिप्टी कलेक्टर तीन साल काम किया। इसके बाद वर्ष 1994 में बीपीएससी की परीक्षा पास की और हाजीपुर में पहली बार डीएसपी के पद पर पोस्टेड होकर पुलिस सेवा में अपने करियर की शुरुआत की।

पुलिस सेवा में आने के बाद राजीव रंजन सिंह जहानाबाद, शेरघाटी, चतराऔर हटिया में डीएसपी रहे। जमशेदपुर सिटी डीएसपी का पद भी संभाला।

जिसके बाद इन्होंने जमशेदपुर में एएसपी, जमशेदपुर ग्रामीण एसपी, रांची के सिटी एसपी और ट्रैफिक एसपी के अलावा सिमडेगा, गोड्डा और पाकुड़ में बतौर पुलिस अधीक्षक अपनी सेवाएं दी। कोल्हान क्षेत्र के डीआईजी के पद पर रहने के बाद जैप में पोस्टिंग हुई, जहां से आज रिटायर हुए।

Share This Article