Latest Newsझारखंड… और जेवर दुकान के मैनेजर और कर्मियों ने ही 1.45 करोड़...

… और जेवर दुकान के मैनेजर और कर्मियों ने ही 1.45 करोड़ का कर लिया गबन, फिर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Jewellery Shop Fraud: झारखंड की राजधानी रांची के Main Road स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में 1.45 करोड रुपए के गबन का मामला सामने आया है।

बताया जाता है कि सर्वदा ज्वेलर्स (Sarvada Jewelers) के Store Manager समेत अन्य कर्मचारियों ने 1.45 करोड़ रुपए मूल्य के 2277.657 ग्राम सोने के तैयार जेवर का गबन कर लिया है।

इसे लेकर दुकान के संचालक और रामगढ़ के जायसवाल कॉलोनी के अनुराग सिंघानिया ने Lower Bazaar थाना में अमानत में ख्यानत मामले में नामजद FIR दर्ज कराई है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

दर्ज मामले में बताया गया है कि मामले की गहराई से छानबीन करने पर पता चला कि प्रतिष्ठान में डेढ़ साल से स्टोर मैनेजर के पद पर काम करने वाले मोहित नारंग ने छह माह से स्टॉक में रखे सोने के जेवर का गबन किया।

मोहित नारंग पीपी कंपाउंड का रहने वाला है। उसने पिछले छह माह में क्रमवार स्टॉक से जेवरों की चोरी कर बाजार में बेच दिया। इससे मिले रुपयों को अपने बचत खाता में जमा कराया।

बताया गया है कि शेयर बाजार के अलावा Demat Account में भी लगाया। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के गंगा मार्केट में कारीगर का काम करने वाले जीवन हाजरा को वह प्रतिष्ठान से चुराए गए जेवर देता था। कारीगर जेवरों को अपने घर पर गलाता था। इसके बाद मोहित नारंग गलाए गए जेवर को बाजार में बेच दिया करता था।

spot_img

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, बंगाल की मतदाता सूची पुनरीक्षण में न्यायाधीश अधिकारी होंगे तैनात

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में पश्चिम बंगाल में विवादों...

फरवरी में ही झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, चाईबासा में सबसे अधिक 33.4 डिग्री तापमान

रांची : झारखंड में फरवरी का तीसरा सप्ताह समाप्त होने से पहले ही गर्मी...

पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के बेटे और दामाद की क्रिमिनल रिवीजन मामले में हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के बेटे...

विनोद जाखड़ बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने विनोद जाखड़ को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI)...

खबरें और भी हैं...