होली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जारी किया अलर्ट, हुड़दंग पर…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Police Headquarters Issued Alert : झारखंड पुलिस मुख्यालय (Jharkhand Police Headquarters) की ओर से होली (Holi) के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

सभी जिलों में हुड़दंग करने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है सभी जगह अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। सभी जिलों के SP को सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने या गंभीर घटना की सूचना पुलिस मुख्यालय के Control Room को फौरन देनी है। होली के मद्देनजर राजधानी रांची में दो हजार अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है।

इन जिलों में विशेष निगरानी

पुलिस मुख्यालय की ओर से 5 जिलों- रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, गिरिडीह और लोहरदगा में में विशेष निगरानी का निर्देश है। इन जिलों में एक-एक कंपनी CRPF की तैनाती की गई है।

रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह व हजारीबाग में एक-एक कंपनी रैप की तैनाती की है। अश्रु गैस दस्ता को भी मुस्तैद किए गए हैं।

Share This Article