Homeझारखंडझारखंड में 30 मार्च तक छाए रहेंगे बादल, बारिश के साथ तेज...

झारखंड में 30 मार्च तक छाए रहेंगे बादल, बारिश के साथ तेज हवाएं…

Published on

spot_img

Jharkhand Weather Update: राज्य के कई हिस्सों में 25 मार्च को बारिश (Rain) होने की संभावना है। इससे राज्यवासियों की होली में इस बार खलल पड़ सकती है।

राज्य के उत्तरी, दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने और वज्रपात (Thunderclap) के आसार हैं जबकि अधिकांश हिस्से में बादल छाए रहेंगे।

मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) के मुताबिक, रांची, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, देवघर, दुमका, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, पाकुड़ और साहेबगंज में बारिश होने की संभावना है।

इसके साथ 26 से 30 मार्च तक राज्य में आंशिक बादल का असर देखा जायेगा। ऐसे में संभावना है कि इस बार होली खेलने में लोगों को खलल होगी। बारिश और बादल का असर राज्य में बना रहेगा।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार आने वाले दो दिनों के दौरान तापमान में छह डिग्री तक की वृद्धि होगी। इसके तीन दिनों के बाद तापमान में कोई वृद्धि नहीं होगी।

ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी (Heat) का एहसास भी होगा लेकिन बादल और बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। राजधानी रांची की बात करें तो 25 से 30 मार्च तक बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गयी है।

spot_img

Latest articles

मजदूर विरोधी श्रम कानूनों के खिलाफ 9 जुलाई को भारत बंद, मेन रोड पर ट्रेड यूनियनों का मशाल जुलूस

Ranchi News: केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी श्रम कानूनों के खिलाफ 9 जुलाई को...

रांची से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए दो श्रावणी स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी, 10 जुलाई से शुरू होगा परिचालन

Ranchi News: रांची से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर और सुल्तानगंज जाने वाले श्रद्धालुओं के...

झारखंड कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को, CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होंगे अहम फैसले

Jharkhand Cabinet Cabinet: झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के...

संजय भगत हत्याकांड 24 घंटे में सुलझा, एक महिला सहित 6 गिरफ्तार

Lohardaga News: लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र में अरकोसा पत्थर खदान में भकसो हर्रा...

खबरें और भी हैं...