रांची में यहां हाईकोर्ट के जज की सुरक्षा में भारी चूक, बाइक सवार ने गाड़ी में मारी टक्कर, फिर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में हाईकोर्ट के जज की सुरक्षा में पुलिसवालों की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां एक बाइक सवार ने सहजानंद चौक के पास से गुजर रहे हाई कोर्ट के जज की गाड़ी में टक्कर मार दी, जबकि मौके पर कई ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

बावजूद वहां स्पीड कंट्रोल को लेकर कोई भी काम नहीं हो रहा था।

आखिरकार बाइक सवार धराया, थाने में पूछताछ

इधर, रांची पुलिस उस बाइक सवार को खोजने में लग गई, जिसने हाई कोर्ट के जज की गाड़ी में टक्कर मारी थी।

सिटी एसपी से लेकर कई डीएसपी और थानेदार तक ने अथक मेहनत कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचान कर आखिरकार बाइक सवार को खोज लिया और उसे अरगोड़ा थाने ले आया गया। थाने में पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

नाराज जज ने ट्रैफिक एसपी को किया तलब

घटना से नाराज होकर जज ने उसी समय रांची के सिटी एसपी सौरभ को तलब कर जमकर क्लास लगाई।

दरअसल, वर्तमान में सिटी एसपी ट्रैफिक एसपी के प्रभार में भी हैं। बता दें कि हाई कोर्ट के जज जब भी शहर में निकलते हैं तो उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने लापरवाही दिखाई।

Share This Article