झारखंड विधानसभा : प्रदीप यादव ने 17 करोड़ के स्लॉटर हाउस बंद रहने पर उठाए सवाल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन बुधवार को विधायक प्रदीप यादव ने स्लॉटर हाउस बंद रहने पर सवाल उठाया।

प्रदीप यादव ने कहा कि रांची नगर निगम के अधिकारी तीन साल में एक रेगुलेशन नहीं बना सके। इस वजह से 17 करोड़ में बना स्लॉटर हाउस बंद हो गया है।

इसके जवाब में मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि इसी वित्तीय वर्ष में रेगुलेशन बनाकर स्लॉटर हाउस शुरू किया जायेगा।

प्रदीप यादव ने सवाल उठाया कि रांची को व्यवस्थित करने और विकास के नाम पर करोड़ों रुपये बर्बाद कर दिया गया है।

हरमू नदी को पुनर्जीवित करने के लिए 2015 में 85 करोड, अर्बन हाट में पांच करोड़ स्लॉटर हाउस में 17 करोड़, टाइम स्क्वायर में 22 करोड़ और सीवरेज ड्रेनेज के नाम पर 100 खर्च कर दिया गया है,

जबकि परिणाम शून्य है। प्रदीप यादव ने कहा कि इन सब मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनायी जाये। इस पर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री से बात कर रास्ता निकाला जायेगा।

Share This Article