CCL के मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) संजय कुमार सम्मानित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सीसीएल के मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) संजय कुमार को मानवीय मूल्यों के क्षेत्र में योगदान के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में मानव अधिकार दिवस पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने उन्हें सम्मानित किया।

समारोह का आयोजन इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स यूनियन (आइएचआरयू) द्वारा किया गया ,जो यूके स्थित एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है। संजय वर्तमान में सीसीएल मुख्यालय के सीएसआर विभाग में पदस्थापित हैं। वह विभिन्न सामाजिक कार्यों से लंबे समय से जुड़े हुए हैं ।

Share This Article