रांची में हुए सड़क दुर्घटना में बच्चे की मौत, मां का चल रहा इलाज, हालत गंभीर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के सिदरौल में सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गयी है जबकि उसकी मां गम्भीर रूप से घायल है। उन्हें रिम्स भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि तिवारी धर्मकांटा से कांटा कराकर निकली ट्रक (जेएच 02 एम 2620) ने महिला एवं बच्चे को कुचल दिया। इससे मौके पर आश्रित साव (8) की मौत हो गई, जबकि बच्चे की मां पूजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार महिला का मायका नामकुम सिदरौल और ससुराल बिहार के पटना में है। महिला नामकुम के बरगावां में रहती है। बुधवार की देर रात महिला मायके से दूध लेकर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी।

इसी दौरान धर्मकांटा से निकली ट्रक ने मां-बेटे को चपेट में ले लिया, जिससे बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि धर्मकांटा में आने वाले वाहनों की वजह से आएं दिन दुर्घटना होती है। अक्सर जाम लगा रहता है। लोगों ने धर्मकांटा को बंद कराने की मांग प्रशासन से की है।

Share This Article