भ्रष्टाचार और जेपीएससी पर सवाल से बौखलाई कांग्रेस: प्रतुल शाहदेव

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जेपीएससी मुद्दे पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।

बुधवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए भ्रष्टाचार के साथ है या छात्रों के साथ।

जेपीएससी परीक्षा में बड़ा घोटाला हुआ है जिसे छुपाने के लिए कांग्रेस बेबुनियादी आरोप लगा रही है। भ्रष्टाचार और जेपीएससी पर सवाल से कांग्रेस बौखलाया हुआ है।

प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश पर लगाया गया आरोप कांग्रेस की विकृत मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस द्वारा लगाया गया आरोप दुर्भावना से प्रेरित और तथ्यहीन है।

सच तो यह है कि जेएससीए के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी पर क्रिकेट एसोसिएशन के बिल्डिंग निर्माण में 196 रुपये करोड़ के घोटाले का आरोप लगा था जिसपर दीपक प्रकाश मुखर हुए थें।

इसके बाद अध्यक्ष ने जेएससीए संगठन में जगह नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा जानना चाहती है कि क्या कांग्रेस बेरहमी से पिटाई की गई छात्रों के खिलाफ है। क्या कांग्रेस जेपीएससी के अध्यक्ष का बचाव में है।

क्या कांग्रेस भ्रष्टाचार का बढ़ावा देने में लगी है। क्या कांग्रेस जेपीएससी के मनमाने रवैए के साथ है। क्या कांग्रेस घोटाले के साथ है। जेपीएससी को छात्रों के सवाल का जबाव देना चाहिए था।

आखिर कैसे एक ही कमरे के छात्र उतीर्ण हुए, कम मार्क्स वाले कैसे पास हो गए और ज्यादा वाले फेल। कट ऑफ मार्क्स जारी करने में विलंब क्यों हुआ ऐसे सवालों के जवाब मायने रखता है।

उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन ही कट ऑफ मार्क्स जारी करने के बजाए रोक लगाना मतलब साफ है कि कमरे के अंदर भ्रष्टाचार हुआ।

उन्होंने सेंटर के चयन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज जारी करने से क्यों भाग रही है जेपीएससी। कांग्रेस क्यों नहीं जारी करवा रही है सीसीटीवी फुटेज।

उन्होंने कहा कि और भी कई ऐसे सेंटर हैं जहां एक ही कमरे से 60 से 70 फीसदी रिजल्ट हुआ है। लाखों छात्रों के भविष्य को लेकर भाजपा सवाल उठाते रही है और रहेगी।

Share This Article