महाधिवेशन को लेकर JMM ने किया आयोजन समिति का गठन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने पार्टी के 12वें महाधिवेशन के लिए आयोजन सह स्वागत समिति का गठन किया है। यह जानकारी शुक्रवार को झामुमो महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने दी।

उन्होंने बताया कि आयोजन सह स्वागत समिति में विनोद कुमार पाण्डेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, नंद किशोर मेहता, प्रो अशो कुमार सिंह, मनोज कुमार पाण्डेय, अमित कुमार, महुआ मांजी, मुस्ताक आलम, हेमलाल मेहता, सुशील एक्का और मधु मंसूरी हंसमुख शामिल हैं।

पाण्डेय ने बताया कि पार्टी का 12वां महाधिवेशन 18 दिसम्बर को हरमू के सोहराय भवन में होना है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देशानुसार आयोजन सह स्वागत समिति का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि निर्देशानुसार पांच दिसम्बर को पार्टी कार्यालय में आयोजन सह स्वागत समिति की बैठक आहुत की गयी है।

Share This Article