झामुमो का 12वां केंद्रीय महाधिवेशन 18 दिसम्बर को रांची में होगा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 12वां केंद्रीय महाधिवेशन 18 दिसम्बर को रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में होगा। यह जानकारी झामुमो महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने गुरूवार को दी।

उन्होंने बताया कि गत 23 नवम्बर को पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

साथ ही पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 12वें महाधिवेशन संबंधित निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

निर्देशानुसार पार्टी के 12वें महाधिवेशन के पूर्व पंचायत स्तर से जिला स्तर तक की सभी समितियों (पश्चिम सिंहभूम जिला समिति, दुमका जिला संयोजक समिति एवं धनबाद नगर संयोजक समिति को छोड़कर) तथा वर्ग संगठनों की सभी समितियों (केंद्रीय स्तर से पंचायत स्तर तक) को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।

साथ ही पार्टी के संबंधित जिला समिति के अध्यक्ष (झामुमो) को नयी समिति के गठन अथवा अगले आदेश तक के लिए कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया जाता है।

Share This Article