मुक्ति संस्था ने 29 शवों का किया अंतिम संस्कार

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Liberation Organization: मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी के तट पर 29 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया।

मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक कर जुमार नदी के तट पर लेकर गए।

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी।

संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था के जरिये अबतक कुल 1946 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है।

अंतिम अरदास राहुल जायसवाल ने किया।

मौके पर संस्था के रवि अग्रवाल, सौरभ बथवाल, सुमित अग्रवाल, आर के गांधी, सीताराम कौशिक, विकाश विजयवर्गीय, दिनेश गाबा

आदित्य शर्मा, संदीप कुमार पंकज खिरवाल, हरीश नागपाल और विनोद सिन्हा शामिल थे।

Share This Article