रांची DC छवि रंजन ने EVM वेयर हाउस का किया निरीक्षण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने सोमवार को मोरहाबादी स्थित बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम में बनाये गये ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया।

इस दौरान विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि, उप निर्वाचन पदाधिकारी रामवृक्ष महतो और वेयर हाउस की ड्यूटी पर लगे पदाधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयर हाउस के गेट पर लगाये गये सील की जांच करते हुए पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली।

राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के समक्ष ही वेयरहाउस का सील खुलवाया गया। उपायुक्त ने वेयर हाउस में रखे ईवीएम, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति एवं रखरखाव का जायजा लिया।

उन्होंने निर्देश दिया कि ईवीएम के रखरखाव से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि समय-समय पर इवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रखरखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है।

इस सम्बंध में उपायुक्त ने निरीक्षण के बाद जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन विभाग को भेजने का निर्देश दिया।

Share This Article