रांची पुलिस ने अफीम और गांजे की खेती को किया नष्ट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: एसएसबी 26 वीं बटालियन और तमाड़ पुलिस ने संयुक्त रूप से नशीले पदार्थों के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाया।

अभियान के क्रम में रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र क बाबूरामडीह गांव के नदी किनारे आधा एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट कर दिया।

वहीं दूसरी ओर कांशीडीह गांव के बाहर दो एकड़ में लगी अवैध गांजा की खेती को काट कर नष्ट कर दिया। तमाड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि एसएसपी के निर्देश अफीम और गांजा की खेती को चिह्नित कर नष्ट किया जा रहा है।

इस क्रम में अभी तक लगभग 10 एकड़ से ज्यादा में लगी गांजे की खेती को नष्ट किया जा चुका है। अफिम की जहाँ जहां खेती की गयी है।

उसको चिह्नित करने का काम चल रहा है। अभी अफीम के पौधे काफी छोटे हैं। थोड़ा बड़ा हो जाएगा तो जोर शोर से अभियान चलाकर नष्ट किया जाएगा।

इसको लेकर विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम अफीम की खेती को नष्ट करने के साथ साथ खेती करने वाले किसानों को चिन्हित कर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करेगी।

Share This Article