झारखंड विधान सभा के स्थापना दिवस पर सम्मानित होंगे शिक्षक मनोज कुमार सिंह

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधान सभा का 21वां स्थापना दिवस विधानसभा सभागार में सोमवार को मनाया जायेगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करनेवाले झारखंड के 53 शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा। इनमें जमशेदपुर निवासी शिक्षक मनोज कुमार सिंह भी शामिल हैं।

विधानसभा के स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट विधायक के साथ -साथ खेल के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करनेवाली महिला खिलाड़ियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले विधानसभा कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो इन सभी को सम्मानित करेंगे। जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह 2021 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।

सिंह को भी इस अवसर पर सम्मानित करने के लिए विधानसभा सचिवालय द्वारा आमंत्रण पत्र भेजा गया है। मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा द्वारा सम्मानित किये जाने की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों के साथ ही कई शिक्षकों ने उन्हें बधाइयां दी हैं।

Share This Article