झारखंड में जनता के पैसों से मंत्रियों के लिए बनेंगे आलीशान बंगले, 66.32 करोड़ रुपये होंगे खर्च

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के कैबिनेट मंत्रियों के लिए आलीशान बंगले बनेंगे। ये बंगले 66.32 करोड़ रुपये की लगात से बनेंगे। इसको लेकर जुडको ने टेंडर जारी कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, टेंडर ऑनलाइन भरा जायेगा। टेंडर 17 नवंबर से सात दिसंबर शाम पांच बजे तक तक भरा जा सकेगा। टेंडर आठ दिसंबर की शाम 5:30 बजे खुलेगा।

जिस कंपनी को टेंडर मिलेगा, उसे 24 माह में काम को पूरा करना होगा। ये बंगले झारखंड के सभी 11 कैबिनेट मंत्री को मिलेंगे।

रांची स्मार्ट सिटी के मास्टर प्लान में चिह्नित किये गये प्लॉट नंबर एक की दस एकड़ जमीन पर मंत्रियों के लिए बंगले बनेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 69.90 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। 11 नवंबर 2020 को मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में स्मार्ट सिटी क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट पार्क के लिए चिह्नित जमीन पर मंत्रियों के बंगलों का निर्माण करने का निर्देश दिया था।

कैबिनेट ने बंगलों के निर्माण के लिए 69 करोड़ 90 लाख 94 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति भी दे दी है। लेकिन, टेंडर 66.32 करोड़ रुपये का जारी किया गया है।

Share This Article