रिम्स में युवा चिकित्सकों ने किया रक्तदान

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: विश्व एड्स दिवस पर बुधवार को रिम्स के रिमसोनियन हॉल में आयोजित रक्तदान शिविर में रिम्स में पढ़ रहे युवा चिकित्सकों ने रक्तदान किया।

इस दौरान युवा चिकित्सकों ने लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने और दूसरे लोगों से करवाने की अपील की।

जानकारी के अनुसार रक्तदान शिविर का आयोजन रिम्स पैथोलॉजी के चिकित्सक और टीम प्रन्यास के डॉ चंद्रभूषण की देखरेख में हुअ। शिविर में 60 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह किया गया।

रिम्स में पढ़ाई कर रही छात्रा दिव्या कुमार ने कहा कि वह दूसरी बार रक्तदान कर रही है। रक्तदान कर लोगों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि संयम और सुरक्षा ही एड्स से बचाव का एक मात्र उपाय है।

प्रीति सिंह ने कहा कि रक्तदान के बाद दूसरों के चेहरे की खुशी देखकर मन को काफी सुकून मिलता है। डॉ चंद्रभूषण ने कहा कि साल में हर स्वस्थ व्यक्ति को कम से कम तीन बार रक्तदान करना चाहिए।

ब्लड बैंक के स्टॉक को बनाए रखने और जरूरतमंदों को खून की समस्या नहीं झेलनी पड़े इसके लिए हम सभी चिकित्सक आगे आकर रक्तदान करते हैं।

उन्होंने बताया कि आज के रक्तदान शिविर में 103 लोगों ने रक्तदान किया है। इस अवसर पर रिम्स के कई युवा चिकित्सक उपस्थित थे।

Share This Article