लॉकडाउन में 13 से 16 मई तक कोई छूट नहीं, भाजपा भ्रम फैलाने का कर रही काम: सुप्रियो भट्टाचार्य

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश से कहा है कि वह सहयोग करें न कि भ्रम फैलाने का काम करें।

झामुमो के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार की ओर से 13 से 16 मई तक कोई छूट नहीं दी गई है। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह पहले की तरह जारी रहेगा।

16 मई से कुछ पाबंदियां लगेंगी। साथ ही कुछ ठोस कदम भी उठाए जाएंगे।

भट्टाचार्य ने कहा कि 14 मई से वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है। 18 वर्ष के ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगेगा।

उन्होंने अपील की कि लोग टीका अवश्य लगाएं।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा शासित राज्यों (उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व बिहार) की यह पोल खुल गयी है कि कैसे मरने के बाद लोगों को सीधा जल में प्रवाहित कर दिया जा रहा है।

यह ऐसे राज्यों की सरकारों का अमानवीय चेहरा सामने आया है।

गंगा जैसी प्रवित्र नदी को प्रदूषित किया जा रहा है, यह अक्षम्य अपराध भाजपा शासित राज्यों द्वारा किया जा रहा है।

उसी का प्रतिफल है कि आज झारखंड में भाजपा नेता 13 से 16 तक सख्ती के नियमों में ढिलाई देने की बात कह रहे हैं।

ऐसा कर वे साम्प्रदायिकता का उनका चेहरा सामने लाये हैं।

Share This Article