
Showroom Inauguration : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के करमटोली चौक के पास ‘जोहारग्राम-मेड इन झारखंड’ शोरूम का फीता काटकर शुभारंभ किया। शोरूम में पुरुष, महिला और बच्चों के लिए आदिवासी पोशाक उपलब्ध होंगी, जिनमें आदिवासी साड़ियां, टी-शर्ट, बंडी और अन्य पारंपरिक पहनावे शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ आदिवासी ज्वेलरी, व्यंजन और अन्य उत्पादों को भी प्रोत्साहित करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शोरूम से लोगों में ट्राइबल पहनावे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
इस अवसर पर शोरूम के संचालक आशीष सत्यव्रत साहू ने मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया।
