15 जनवरी को दुष्कर्म के आरोपी की लोगों ने की थी जमकर पिटाई, 10 दिन बाद…

अनगड़ा थाना क्षेत्र में 15 जनवरी को जोन्हा फॉल (Jonha Falls) में टुसू मेला लगा था। मेढ़ा गांव की एक युवती अपनी सहेलियों के साथ मेला देखने गई थी। मेला देखकर लौटने के दौरान गांव के ही धनीराम मुंडा ने युवती को पकड़ लिया और उसे जंगल की ओर ले गया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Rape News: अनगड़ा थाना क्षेत्र में 15 जनवरी को जोन्हा फॉल (Jonha Falls) में टुसू मेला लगा था। मेढ़ा गांव की एक युवती अपनी सहेलियों के साथ मेला देखने गई थी। मेला देखकर लौटने के दौरान गांव के ही धनीराम मुंडा ने युवती को पकड़ लिया और उसे जंगल की ओर ले गया। उसके बाद धनीराम ने दुष्कर्म (Rape) की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी मिलने पर परिजनों और गांव वालों ने रात में ही उसे पकड़ कर जमकर पीटा था। 25 जनवरी को उसकी मौत हो गई।

17 लोगों को गिरफ्तार किया गया

बताया जाता है कि पिटाई के बाद उसके पूरे शरीर (Body) पर जहरीला भेलवा तेल मल दिया गया। युवक की मौत के बाद पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि दुष्कर्म (Rape) के आरोपी को सबक सिखाने के लिए ऐसा काम किया था।

इन लोगों ने कबूल किया जुर्म

अनगड़ा पुलिस (Angada Police) ने ग्राम प्रधान सत्यनारायण मुंडा, युवती के पिता और चचेरे भाई समेत गांव के अनिल मुंडा, सुरेंद्र मुंडा, शिवनाथ मुंडा, दिगंबर सिंह मुंडा, चरवाह मुंडा, मनीनाथ सिंह मुंडा, कलिंदर मुंडा, जलेश्वर मुंडा, नरेश्वर मुंडा, प्रदीप मुंडा, पीतांबर मुंडा, कालेश्वर बेदिया, मोहर सिंह मुंडा और रंगलाल सिंह मुंडा (कुल 17) को गिरफ्तार कर लिया।

अनगड़ा थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम (Postmortem) कर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों ने अपना जन्म स्वीकार कर लिया है।

Share This Article