वीमेंस हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे मुकाबले में कोरिया ने चीन पर 1-0 से बनाई बढ़त

18 वें मिनट में कोरिया ने चाइना पर 1-0 की बढ़त बनायी। कोरिया ने पहले पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए AN सुजिन ने इसे गोल में तब्दील कर दिया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड वीमेंस एशिया हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 (Women’s Asia Hockey Championship Trophy 2023) का दूसरा मैच चीन और कोरिया के बीच शुक्रवार को शुरू हुई।

रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ (Marang Gomke Jaipal Singh Munda Astroturf) में आयोजित मैच के मुख्य अतिथि रामेश्वर उरांव, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने संयुक्त रुप से उद्घाटन किया।

कोरिया ने 1-0 से मैच जीत लिया

18 वें मिनट में कोरिया ने चाइना पर 1-0 की बढ़त बनायी। कोरिया ने पहले पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए AN सुजिन ने इसे गोल में तब्दील कर दिया।

मैच के क्रम में चीन को 10 पेनाल्टी शूट आउट (Penalty Shoot Out) का मौका मिला, लेकिन इस मौके का फायदा उठाने में टीम असफल रही, तीसरे क्वाटर में भी कोरिया 1-0 से आगे रही।

जबकि आखिरी मिनट तक चीन गोल के लिए संघर्ष करती दिखी, लेकिन चीन ने इस मैच को काफी आक्रामक तरीके से खेला। इसके बाद भी कोरिया ने 1-0 से मैच जीत लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply