रांची के पहाड़ी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में गूंजा ओम नमः शिवाय, शिवभक्तों ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Mahashivratri: महाशिवरात्रि (Mahashivratri) को लेकर राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर (Pahadi Temple) सहित अन्य शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। सब और ओम नमः शिवाय की गूंज सुनने को मिल रही थी।

लोग शुक्रवार सुबह से ही मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित कर रहे हैं। साथ ही फल-फूल अर्पित कर रहे हैं।

कोकर, डोरंडा, हिनू, Bariyatu, लालपुर, बुटी मोड़ ,हरमू, Argoda, चुटिया के सुरेश्वर धाम सहित अन्य मंदिरों में लोगों का ताता लगा हुआ है।

वहीं, दूसरी ओर रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में सबसे अधिक भीड़ देखी गई। ओम नमः शिवाय ,बोल बम , कालों के काल महाकाल और भोले शंकर की जय के नारों से मंदिर परिसर गूंज रहे हैं। जगह-जगह मंदिरों के में भक्ति गाने भी बज रहे हैं।

पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सचिव राकेश सिन्हा ने बताया कि पहाड़ी मंदिर का पट सुबह 3:30 बजे सरकारी पूजा के बाद खोल दिया गया है। लोगों की सुविधा के लिए पहाड़ी मंदिर में जल अर्पित करने के लिए अरघा की व्यवस्था की गई है।

वहीं दूसरी ओर पहाड़ी मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। कोतवाली DSP प्रकाश सोए और सुखदेव नगर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी लगातार मॉनिटरिंग करते देखे गए। सुरक्षा को लेकर राजधानी रांची में लगभग एक हजार पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अलग से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article