रांची के इस इलाके में घर में फांसी पर लटकी मिली महिला की लाश

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के मनीटोला स्थित फिरदौस नगर रोड नंबर दो में एक महिला की लाश उसके घर पर ही फांसी पर लटकी मिली।

घटना मंगलवार की दोपहर की है। मृतका का नाम गुलशन परवीन था। वह वहां किराये के मकान में रहती थी।

जानकारी के मुताबिक, गुलशन परवीन का मायका फिरदौस नगर के ही रोड नंबर तीन में है। बताया जा रहा है कि गुलशन की शादी आठ साल पहले मेराज अंसारी से हुई थी।

मेराज पेशे से ड्राइवर हैं। बताया जा रहा है कि मेराज के परिजनों ने गुलशन को स्वीकार नहीं किया। इससे गुलशन तनाव में रहती थी।

इसलिए मेराज अपनी पत्नी गुलशन को फिरदौस नगर के रोड नंबर दो में किराये के मकान पर रखते थे। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

मुहल्लेवासियों का कहना है कि शायद इसी वजह से गुलशन तनाव में रहती थी और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त गुलशन के पति मेराज अंसारी घर पर नहीं थे। वह सोमवार की रात को ही गाड़ी लेकर चक्रधरपुर चले गये थे।

इधर, मंगलवार की दोपहर गुलशन ने अपने दोनों बच्चों को खाना खिलाकर सुला दिया और उसके बाद अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर डोरंडा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज किया है।

Share This Article