झारखंड में दो चरणों में ही होगी मैट्रिक व इंटर की परीक्षाएं, यहां जानें बोर्ड परीक्षा को लेकर लेटेस्ट अपडेट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: यदि आप या आपके बच्चे भी इस साल झारखंड एकेडमिक काउंसिल के तहत मैट्रिक व इंटर की परीक्षा देने वाले हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है।

मैट्रिक व इंटर की परीक्षाओं को लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जिसके तहत दोनों परीक्षाएं अब भी दो चरणों में ही होंगी। ये दोनों चरणों की परीक्षाएं अब एक साथ ली जाएंगी।

http://newsaroma.com/ranchi-matriculation-and-inter-examinations-will-be-held-in-two-phases-in-jharkhand-know-here-the-latest-updates-about-board-exams/

क्या है प्रस्ताव

परीक्षा के प्रस्ताव को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग फरवरी के पहले सप्ताह में अपनी मंजूरी दे सकता है। इसके तहत फस्र्ट फेज में 40 अंकों की परीक्षा ली जाएगी, जो बहुविकल्पीय सवालों की होगी।

यह परीक्षा ओएमआर सीट पर ली जाएगी। वहीं दूसरे चरण की परीक्षा शॉर्ट एंड लांग आंसर वाली होगी।

http://newsaroma.com/ranchi-matriculation-and-inter-examinations-will-be-held-in-two-phases-in-jharkhand-know-here-the-latest-updates-about-board-exams/

कब होगी परीक्षाएं

वहीं, परीक्षा मार्च या अप्रैल में ली जाएगी। बेशक, परीक्षा के लिए नया प्रस्ताव और स्वरूप तैयार किया गया है पर परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को उतना ही समय मिलेगा जितना पहले मिलता था।

यानी परीक्षा 3 घंटे की ही होगी। ऐसी संभावना बन रही है कि स्कूली साक्षरता विभाग मैट्रिक और इंटर की परीक्षा इस वर्ष होम सेंटर पर ही ले। इस पर विचार चल रहा है।

Share This Article