रांची मेयर और डिप्टी मेयर ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने बुधवार को निगम के अधिकारियों के साथ छठ घाटों की साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्वर्णरेखा नदी नामकुम, तेतर टोली छठ घाट व मकचुन्द टोली तालाब सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।

मेयर ने बताया कि सभी छठ घाटों की साफ-सफाई लगभग पूरी कर ली गई है। शेष बचे कार्यों को गुरुवार तक पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। इसके अलावा जिन छठ तालाबों में अधिक गहराई है।

वहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से बांस-बल्ली से घेराबंदी की जा रही है। सभी छठ घाटों पर लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, वार्ड-13, 14 व 47 के पार्षद, रांची नगर निगम की सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. किरण कुमारी सहित अन्य अधिकारी व सफाई कर्मी उपस्थित थे।

Share This Article