रांची में चोरी के शक में युवक पकड़ा गया, लोगों ने की पिटाई; पुलिस के हवाले

रांची के मिसिर गोंदा इलाके में तीन दुकानों में चोरी के बाद लोगों ने एक युवक को पकड़कर पिटाई की, बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Theft in Ranchi : राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र स्थित मिसिर गोंदा इलाके में चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। बताया जा रहा है कि एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी की वारदात हुई, जिससे दुकानदारों में नाराजगी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर दुकानों से नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके के लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी।

मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और चोरी की घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।