8 हजार रुपये के विवाद में युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

गढ़वा के भवनाथपुर में 8 हजार रुपये के विवाद के दौरान युवक गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद कर शुरू की कानूनी कार्रवाई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa News: गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चेरवाडीह गांव में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद के दौरान मारपीट की सूचना पुलिस को मिली थी।

जानकारी के अनुसार, गांव में 8 हजार रुपये के बकाया को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार युवक की पहचान अशोक कुमार (32) के रूप में हुई है, जो गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।